फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद भी नतीजे पर नहीं पहुंचा पाई नपा आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों के वेतन भुगतान को चल रही हड़ताल एक सप्ताह बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। मंगलवार को सदर विधायक रामरतन कुशवाहा व भाजपा जिलाध्यक्ष ने धरनास्थल पर पहुंच कर जल्द वेतन भुगतान का आश्वासन दिया। लेकिन कर्मियों का कहना है कि वेतन भुगतान के बाद ही धरना-प्रदर्शन समाप्त किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे आउटसोर्सिंग कर्मी वेतन के अभाव में आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कई बार मांग करने के बाद भी जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। परिवार के भरण-पोषण करने से परेशान होकर सफाई कर्मी हड़ताल करने पर मजबूर हो गए।
नगर पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मियों की हड़ताल को एक सप्ताह बीतने के बाद भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। यहां पर विभिन्न संगठन व राजनीतिक दल शामिल हुए। लेकिन इसके बाद भी वेतन का भुगतान नहीं हो सका है। कर्मियों ने बताया कि पालिका में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। किसी भी विपरीत परिस्थितियों में बिना डगमगाए कार्य किया है। लेकिन वेतन भुगतान की बारी आई तो विभागीय अधिकारी जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं। उन्होंने मांग की है कि जल्द ही टेंडर कराया जाए। इसके पहले शेष पड़े मानदेय का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को सदर विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन धरना स्थल पर पहुंचे, जहां पर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि घनश्याम साहू व अधिशासी अधिकारी भारत भूषण चौरसिया की मौजूदगी में आउटसोर्सिंग कर्मियों को जल्द ही वेतन का भुगतान किए जाने का आश्वासन दिया। हालांकि कर्मियों ने मांग रखी है कि वेतन का भुगतान न होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
जिलाधिकारी व ईओ व अध्यक्ष प्रतिनिधि की बैठक हो गई है, जल्द ही टेंडर का कार्य शुरू होगा। साथ ही जल्द ही वेतन का भुगतान कराया जाएगा। कर्मियों के खाते में वेतन भेजा जाएगा।- रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक
पालिका में वेतन की समस्या आपसी मतभेद कहें या बात को न समझने की बात कही जाए। इस मामले में डीएम से बात हो गई है। जल्द ही वेतन का भुगतान कराया जाएगा।- राजकुमार जैन
हम सभी कर्मियों को वेतन भुगतान को लेकर कई बार आश्वासन दिए गए हैं, लेकिन अब वेतन का भुगतान न होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। जल्द ही वेतन का भुगतान कराया जाए।- आदर्श करौसिया, अध्यक्ष नपा आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ
हम सभी कर्मियों ने ईमानदारी व लगन से शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखा है। लेकिन वेतन भुगतान में परेशान किया जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया कराई जाए और वेतन दिया जाए।- कुंज बिहारी बाबरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें