फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीने को पानी नहीं, लीकेज से हो रही बर्बादी

Wed, 03 Jun 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 
नगर को लोअर व अपर जोन दो भागों में बांटकर जलापूर्ति करने वाला जल संस्थान गर्मी में नगरवासियों की प्यास बुझाने में नाकाम साबित हो रहा है, इस कारण एक ओर तो मुहल्लेवासी दूर-दराज से पानी भरने को मजबूर हैं, वहीं दूसरी ओर लीकेज दुरुस्त नहीं होने से पानी की बर्बाद हो रही है। गांधी नगर वार्ड नंबर 2 व 18 में कई स्थानों पर मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है। पूर्व की ग्रामसभा के पुराने कूप के पास, गगन टैंट हाउस के आगे सहित अन्य इलाकों में करीब 12 दिन से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है। इससे प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। मुहल्लेवासियों की मानें तो करीब 20 दिन पहले भी पाइप लाइन खराब हुई थी। विभागीय मजदूरों ने इसको ठीक तो कर दिया, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से पानी बहना शुरू हो गया। अब हालात यह हैं कि लगातार पानी बहने से कई स्थानों पर जल भराव हो गया है, साथ ही वाहनों के लगातार निकलने से उक्त स्थान पर गड्डे ही गड्डे हो गए हैं, जिससे कीचड़ की स्थिति बन गई है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। इस पाइप लाइन के खराब होने से चंडीमाता मंदिर की गलियों, पुरानी पुलिस चौकी, श्मशान रोड, स्टेशन रोड, पुराना सूचना केंद्र सहित अन्य स्थानों पर पर्याप्त पेयजल नहीं पहुंच रहा है, इससे लोग दूर-दराज से पानी जुटाने में लगे रहते हैं। हैरानी की बात तो यह है कि करीब 12 दिन से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद भी अफसरों ने सुध नहीं ली है। इसका खामियाजा मुहल्लेवासियों को भुगतना पड़ रहा है। गर्मी में दूर-दराज लगे हैंडपंपों से लोग पानी ढोने को मजबूर हैं। हालांकि, अफसरों ने जल्द इसको सुधरवाने की बात कही है।
----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें