फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे भी नहीं मिला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
corona hotspot 1.jpg - फोटो : corona hotspot 1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 1229 व्यक्तियों के सैंपल की जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है। शुक्रवार को एक व्यक्ति संक्रमित मिला था। शनिवार व रविवार को एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला है। जनपद में संक्रमित की संख्या 3481 पहुंच गई। इनमें 47 की मौत हो चुकी और 3427 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। वर्तमान में सात संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा बीते पांच दिनों में मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए आरटीपीसीआर जांच के 1150 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। ऐपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ. देशराज सिंह ने बताया कि कोविड जांच को लिए 1229 सैंपलों की आई जांच रिपोर्ट में कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें