संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बुंदेलखंड वासिनी प्राचीन श्री श्री 1008 छोटी माता मंदिर सुम्मेरा तालाब के महंत घनश्याम गिरि ब्रह्मलीन हो गए थे। सोमवार को संत समाज ने उनके उत्तराधिकारी के रूप में नितिन गिरि को महंत पद पर आसीन कराया।
स्वामी चंद्रेश्वर गिरि एवं जगत गुरु स्वामी डॉ. कृष्ण गिरि की मौजूदगी में पूर्व से दायित्व संभाल रहे उनके उत्तराधिकारी नितिन गिरि को आयोजित शोरसी कार्यक्रम में संत समाज, विप्रजन एवं भक्तजनों की उपस्थिति में तिलक लगाकर श्री श्री 1008 छोटी माता मंदिर का महंत नियुक्त किया। नितिन गिरि की महंतई गद्दी में छोटी माता मंदिर, चिंताहरण श्रीहनुमान मंदिर, आशुतोष महादेव शिव मंदिर एवं भैरो बाबा मंदिर, भोगशाला आदि की संपूर्ण व्यवस्थाओं की देखरेख आदि की संपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। महंत नितिन गिरि ने संत महात्माओं का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर हीरानंद महाराज, बद्री प्रसाद पाठक, बृजेश चतुर्वेदी, अवध बिहारी, नंदकिशोर तिवारी, दिनेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।