फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से गायब मिले नौ शिक्षक

Sun, 23 Aug 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 
मोबाइल से ली जा रही लोकेशन लापरवाह शिक्षकों के लिए  सिरदर्द बन गई है। एक के बाद एक शिक्षक स्कूल में नहीं मिल रहे हैं, जिससे उन पर कार्रवाईयां शुरू हो गई हैं। दस से चौदह अगस्त तक मोबाइल से लोकेशन ली गई। इस दौरान प्रधानाध्यापक प्रकाश, प्रदीप सेन, सहायक अध्यापक  अखिलेश वर्मा, गीता रानी ताम्रकार, लोकपाल सिंह, सुरेंद्र दुबे, राजेश  वर्मा, प्रतिमा और अनुदेशक कमलेश नामदेव स्कूल में नहीं मिले। इस पर बीएसए  रामपाल सिंह ने सभी नौ शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब कर लिए हैं। शिक्षकों को दिए नोटिस में कहा गया है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी एक दर्जन शिक्षक मोबाइल से ली गई लोकेेशन में स्कूल में नहीं मिले थे। आने वाले दिनों में लापरवाह शिक्षकों पर और शिकंजा  कसने की तैयारी है। शिकायत समाधान केंद्र से भी शिक्षकों की लोकेशन लेने की  तैयारी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें