फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुवार को फिर मिले नौ नए मरीज

विज्ञापन
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
विज्ञापन
तालबेहट। नगर में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा हैं। तीन दिन की राहत के बाद बृहस्पतिवार को नगर में नौ नए मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। इस समय नगर में लगभग छह दर्जन से अधिक मरीज कोरोना संक्रमित मिले चुकें है। इसमें एक की मृत्यु हो चुकी है। प्रसन्नता की बात यह है कि इसमें से अधिकांश स्वास्थ्य हुए हैं। गुरुवार को तालबेहट मुख्यालय पर शिविर लगा कर 230 लोगों के नमूने लिए गए। इसमें 134 एंटीजन और 96 आरटीपीसीआर से लिए गए। एंटीजन टेस्ट में नगर पंचायत अध्यक्ष के पति कोरोना पॉजिटिव मिलें। इसके अलावा चौबयाना ललितपुर निवासी एक 45 वर्षीय युवक सहित तालबेहट के चौबयाना निवासी एक परिवार के सात लोगों को मिला कर कुल नौ कोरोना संक्रमित पाए जाने पर हड़कंप मच गया। इसमें एक 5 वर्षीय और 10 वर्षीय बच्चों के अलावा 65 वर्षीय वृद्ध, 60 वर्षीय वृद्धा, 36 और 31 वर्षीय दो युवक और 25 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव मिली। इसमें दो लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया और शेष को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें