फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सत्ताइस लाख से आएंगे नौ मोबाइल ट्रांसफॉर्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। फाल्ट व ट्रांसफॉर्मर जलने जैसी स्थितियों से निपटने के लिए जल्द ही मोबाइल ट्रांसफॉर्मर आएंगे। विद्युत विभाग ने 27 लाख रुपये से नौ मोबाइल ट्रांसफॉर्मर का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा था, इसकी स्वीकृति मिल गई थी। अब जल्द ही मोबाइल ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने की मांग को लेकर पत्राचार किया है। अधिकारियों का कहना है कि इसी माह मोबाइल ट्रांसफॉर्मर मिल जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से बिजली मिल सकेगी।
पूरे जिले में कुल सात मोबाइल ट्रांसफॉर्मर हैं, इसमें तीन नगर पालिका ललितपुर में, दो नगर पंचायत तालबेहट और एक-एक पाली व महरौनी के लिए रखा गया है। अन्य ब्लॉक मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्र में कोई सुविधा नहीं थी। ऐसे में यहां ट्रांसफॉर्मर खराब पर उसके बदले जाने तक बिजली आने का इंतजार करना पड़ता था। इस समस्या को अमर उजाला ने सात अप्रैल को पेज नंबर दो पर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विभाग ने नौ मोबाइल ट्रांसफॉर्मर जल्द उपलब्ध कराने के लिए मुख्यालय पत्र भेजा।
विज्ञापन


तहसील मड़ावरा व ब्लॉक मुख्यालयों पर नहीं हैं मोबाइल ट्रांसफॉर्मर
मड़ावरा तहसील सहित ब्लॉक जखौरा, बार, बिरधा क्षेत्र में कोई मोबाइल ट्रांसफॉर्मर नहीं होने से वहां के उपभोक्ताओं को ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर इसके बदले जाने तक इंतजार करना पड़ता है। इन्हें बदलने में कई बार तीन से पांच दिन तक लग जाते हैं, ऐसे में गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ता है, लेकिन अब जल्द इससे निजात मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


जल्द ही नौ मोबाइल ट्रांसफॉर्मर विभाग को प्राप्त हो जाएंगे। इसके बाद ट्रांसफॉर्मर खराब होने की स्थिति में तत्काल इन्हें लगाकर आपूर्ति चालू कराई जा सकेगी।
- संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें