ललितपुर। जिले में बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों पर गिरी बिजली की चपेट में आकर नौ लोग झुलस गए हैं। परिजनों ने इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के मुताबिक दोपहर बाद खराब हुए मौसम में बारिश के साथ कई इलाकों में बिजली गिरी। इसमें घर के बाहर घूम रही ग्राम विघाखेत निवासी प्रियंका (5), जाखलौन के ग्राम घुटारी निवासी नरेंद्र (25), जखौरा के ग्राम अंधियारी निवासी सरोज (22), बिघाखेत निवासी नीलम (7), विघाखेत निवासी पायल(11), जखौरा के ग्राम अंधियारी निवासी कपूरी (50), जखौरा के ग्राम मुहारा निवासी प्रेमबाई (48), जखौरा के ग्राम गैंचवारा निवासी मीराबाई (48) एवं ग्राम रोंड़ा निवासी सुखन (47) बिजली की चपेट में आकर झुलस गई। परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र पर उन्हें भर्ती कराया। संवाद