फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचनौंदा बांध से अगले साल सिंचाई के लिए मिल सकेगा पानी

विज्ञापन
कचनौंदा बांध -संवाद - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। कचनौंदा बांध परियोजना मार्च 2023 तक पूरी करने की तैयारी है। इस योजना के तहत बनने वाली नहरों का निर्माण अंतिम चरण में है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस वित्तीय वर्ष के समाप्त होने के पहले यह किसानों को समर्पित कर दिया जाएगा। अगले साल रबी के सीजन में 17 गांवों के करीब 12 हजार किसानों को इस बांध से निकली नहरों का पानी मिलने लगेगा।
विज्ञापन

शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर बानपुर क्षेत्र में सजनाम नदी पर वर्ष 2007-08 में कचनौंदा बांध परियोजना की शुरूआत की गई थी। इस परियोजना की लागत करीब तीन सौ करोड़ रुपये तय की गई थी। बांध परियोजना वर्ष 2012 तक पूर्ण होनी थी। लेकिन बांध का निर्माण वर्ष 2014 में पूर्ण हो सका। बांध से सिंचाई के लिए निकलने वाली नहर आदि का निर्माण न होने के कारण बांध की उपयोगिता कृषि हित में नहीं हो पा रही थी। बांध में समय लगने के कारण इसकी लागत भी बढ़ गई है। करीब तीन सौ करोड़ से बनने वाली यह परियोजना अब करीब पांच सौ करोड़ तक पहुंच गई है। नहर निर्माण में रेलवे लाइन बाधक बन रही है। अभी तक सिंचाई विभाग रेलवे लाइन के नीचे से नहर निकालने के लिए पुलिया निर्माण को करीब दस करोड़ रुपये रेलवे को दे चुका है। बांध से निकाली जाने वाली नहर परियोजना का काम अब अपने अंतिम चरणों में पहुंच चुका है। जिसे देखते हुए नहर परियोजना चालू कराने को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बांध से नहर बनने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। कुछ काम शेष रह गए है, जोकि जल्द ही पूर्ण कर लिए जाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष समाप्त होने के पूर्व यह किसानों को समर्पित कर दिया जाएगा।
कचनौंदा बांध परियोजना
कुल लागत- करीब 500 करोड़
17 गांव की 7850 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित
12 हजार किसानों को दो नहरों से मिलेगा लाभ
इतने हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित
कचनौंदा बांध से 40 किलोमीटर लंबी दो मुख्य नहरें निकाली गई हैं। जिसमें दायीं और बायीं नहरें हैं। इन नहरों के जरिए 7850 हेक्टेयर जमीन को सिंचित किया जाएगा। नहर परियोजना से 17 गांव के 12 हजार किसानों को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन

आधुनिक मशीनों से सुसज्जित लगे हैं गेट
कचनौंदा बांध आधुनिक युग का बांध बनाया गया है। इसके नौ गेट आधुनिक मशीनों से सुसज्जित है। बांध का पूर्ण जलस्तर 341.70 मीटर है और न्यूनतम जलस्तर 334.75 मीटर रखा गया है।
मार्च 2023 से पूर्व कचनौंदा बांध की केनाल बनाने का काम पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके लिए तेजी से काम कराया जा रहा है। अगली रबी की फसल के लिए बांध से पानी दिया जाएगा।-इं. भागीरथ, अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें