फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

विज्ञापन
rape graphic.jpg - फोटो : rape graphic.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना गिरार अंतर्गत ग्राम इकौना निवासी नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना गिरार अंतर्गत ग्राम इकौना निवासी सूरजबाई (20) पत्नी सौरभ की मंगलवार की रात को खाना खाने के बाद सोने चली गई थी। सुबह बुधवार को उसका पति सौरभ अन्य परिजनों के साथ खेत पर चला गया। जब सूरजबाई काफी देर तक नहीं उठी तो उसकी जेठानी (बड़ी बहन) गेंदा उसे उठाने के लिए कमरे में गई तो देखा कि उसके मुंह से झाग निकल रहा था और वह अचेत पड़ी थी। जानकारी पर परिजन उसे पहले मड़ावरा अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जिला अस्पताल में परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की जेठानी गेंदा ने बताया कि उसकी बहन की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले लॉकडाउन के दौरान हुई थी। वह एक महीने पहले ही ससुराल आई थी। बुधवार को सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठी तो उसकी सास के कहने पर वह उसके उठाने कमरे में गई तो वह अचेत पड़ी थी और उसके मुंह से झाग निकल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें