फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रॉक फास्फेट की नई खदान... सर्वे के लिए तैयार किया जा रहा नक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ललितपुर। मड़ावरा तहसील के बढ़वार में रॉक फास्फेट के लिए नए ब्लॉक की तैयारी की जा रही है। यहां शासन ने सर्वे के टीम गठित कर दी है। कुल 7.35 वर्ग किलोमीटर में सर्वे किया जाएगा। सर्वे धौरी सागर क्षेत्र के जैतुपुरा व बढ़वार में होना है। इसके लिए वहां का विस्तृत नक्शा तैयार किया जा रहा है।
सोंरई क्षेत्र में रॉक फास्फेट के भंडार का सर्वे भूगर्भ वैज्ञानिकों ने 2021 में प्रारंभ किया था। 221 हेक्टेयर क्षेत्र में 16 लाख मिलियन टन रॉक फास्फेट की मौजूदगी मिली थी। भूतत्व खनिकर्म विभाग ने पांच खंडों में बांटकर तीन ब्लाॅक बनाए थे। रॉक फास्फेट निकालने के लिए शासन ने ई-ग्लोबल टेंडर प्रक्रिया अपनाई थी। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। ब्लॉक एक का ठेका आरएमएचएचएम होशंगाबाद मध्य प्रदेश, ब्लॉक दो का ठेका कृष्णालीला प्राइवेट इंडिया लिमिटेड कंपनी दिल्ली, ब्लॉक तीन का ठेका एचएसएम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी होशंगाबाद मध्य प्रदेश को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब अगले चरण में बढ़वार व जैतीपुरा क्षेत्र में सर्वे किया जा रहा है। विभाग पूरे क्षेत्र का नक्शा तैयार कर रहा है। यहां प्रचुर मात्रा रॉक फास्फेट मौजूद होने की संभावना है। खनिज अधिकारी अमितोष वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक सर्वे में रॉक फास्फेट प्रचुर मात्रा में मिला है। जल्द ही सर्वे कर शासन को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। इसके बाद इन ब्लॉकों की नीलामी की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें