फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: थाना बार के लिए 18.33 करोड़ रुपये से होगा नए भवन का निर्माण, सांसद ने किया भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बार (ललितपुर)। थाना बार क्षेत्र की ग्राम पंचायत धमना में पुलिसकर्मियों और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए थाने के नए भवन के निर्माण कार्य के लिए रविवार को भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा, श्रम मंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत और पुलिस अधीक्षक संजीव बाजपेयी शामिल हुए। बताया गया कि यहां पर 18.33 करोड़ रुपये की लागत से भवन का निर्माण होगा। जिसमें 8.90 करोड़ रुपये से अनावासीय भवन और 9.42 करोड़ की लागत से आवासीय भवन बनाया जाना शामिल है। नए भवन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कार्यालय, बैरक, आवास सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। नए भवन के बनने से थाना परिसर में पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण और सुविधाएं मिलेंगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कल्याण सिंह लोधी, मंडल अध्यक्ष देवी सिंह बुंदेला, महामंत्री राहुल मिश्रा, हरपाल सिंह सिसोदिया, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष गोस्वामी, थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें