फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गौना या नाराहट में बन सकता है नया ब्लॉक कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में बनने वाले नए विकास खंड नाराहट के लिए ग्राम पंचायतों के चिह्नीकरण होने के बाद अब ब्लॉक कार्यालय बनाने के लिए अफसर मंथन कर रहे हैं। अफसरों ने ब्लॉक कार्यालय के लिए दो विकल्प तय किए हैं। इसमें एक नाराहट और एक गौना शामिल है। जल्द ही इस पर फाइनल मुहर लगने के बाद कार्यालय तय हो जाएगा।
विज्ञापन

29 अक्तूबर 2022 को ललितपुर आए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक सभा के दौरान नाराहट को ब्लॉक बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद शासन ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर ब्लॉक का प्रस्ताव मांगा था।
सर्वप्रथम नए ब्लॉक के लिए ग्राम पंचायतों का चिह्नीकरण किया गया। इसमें ब्लॉक मड़ावरा की 24 और बिरधा की 17 ग्राम पंचायतों समेत कुल 41 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया। अब जिला प्रशासन द्वारा ब्लॉक मुख्यालय बनाने के लिए मंथन किय़ा जा रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार नाराहट और गौना में मुख्यालय बनाए जाने पर विचार विमर्श चल रहा है। जल्द ही गौना या नाराहट में से एक को चुन लिया जाएगा। अनुुमान लगाया जा रहा है कि इस वर्ष नाराहट ब्लॉक बन जाएगा और क्षेत्र के लोगों को ब्लॉक का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नाराहट सहित चार बड़ी ग्राम पंचायतें की गईं शामिल
नाराहट को ब्लॉक बनाने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से काफी बारीकी से काम किया गया है। इसमें चार बड़ी ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। जिसमें नाराहट, बालाबेहट, गौना और डोंगराकलां शामिल हैं। इन चारों ही ग्राम पंचायतों की जनसंख्या 93813 है।
नाराहट को ब्लॉक बनाने के लिए ग्राम पंचायतों का चयन कर लिया गया है। ब्लॉक मुख्यालय बनाने को लेकर मंथन किया जा रहा है। जोकि जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। जल्द ही नाराहट को ब्लॉक बना दिया जाएगा।
विज्ञापन

केएन पांडेय, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें