फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब कर्म की मार पडती तो आवाज नहीं होती-सुधासागर

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। श्री अभिनंदनोदय अतिशय तीर्थ में श्रमण मुनि पुंगव सुधा सागर महाराज ने कहा कि बड़ों को कभी भी उपदेश नहीं देना, गल्तियां भी करें तो भी सीधे मत बोलना कि तुम गलत हो। कभी भी मुंह पर सीधा नहीं बोलना। रावण और विभीषण का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा विभीषण ने यही किया था रावण बड़ा भाई था, पर उसने भाई को समझाया कि सीता मां को लौटा दो, पर रावण नहीं माना और अपने दरबार से विभीषण को निकाल दिया। क्योंकि वह राजा था, बड़ा था और अहंकारी भी था। मुनि श्री ने कहा कि जो कानून से नहीं डरते, पाप से नहीं डरते, उन्हें कानून भले न सुधार पाए, पर उन्हें कर्म सुधार देते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धर्म के फल की महिमा सुनकर व्यक्ति बहुत प्रभावित होता है। धर्म का फल मोक्ष है तो वह भी भाव बना लेता है कि मुझे मोक्ष जाना है। अनंतों बार अच्छा बनने के भाव बनाए, सुध से जीवन जीने के भाव बनाए, पर आज तक मोक्ष प्राप्त नहीं कर पाए। धनवान बनने के भाव भी बनाए, पर नहीं बन पाए।
भगवान का श्रावकों ने किया अभिषेक
मंगलवार को प्रात:काल मूलननायक अभिनंदनाथ भगवान का श्रावकों ने अभिषेक किया। मुनि श्री के मुखारविंद से शांतिधारा हुई, इसके बाद श्रावक श्रेष्ठि परिवारों ने आचार्य श्री के चित्र का अनावरण एवं मुनि श्री का पाद प्रक्षालन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

नंदीश्वर जैन मंदिर पंच कल्याणक के लिए मुनि श्री ने किया निवेदन
आज अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्रपाल मंदिर में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने मुनि सुधा सागर महाराज से टीकमगढ़ नंदीश्वर कालोनी में नवनिर्मित जिनालय के पंचकल्याणक के लिए आशीर्वाद व सानिध्य के लिए निवेदन किया। उन्होंने बताया कि पंचकल्याणक महोत्सव मुनि श्री के सानिध्य में अभूतपूर्व होगा जिसके लिए उन्होंने समूचे जैन समाज को आमंत्रित किया। केंद्रीय मंत्री के साथ नंदीश्वर जैन मंदिर के अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष डीके जैन ,नगर के समाजसेवी ओमप्रकाश तिवारी, रमाकांत तिवारी ने मुनि श्री के चरणों में निवेदन किया। जैन पंचायत के महामंत्री डॉ. अक्षय टडैया, शीलचंद अनौरा, महेंद्र जैन मयूर, आनंद जैन, राजेंद्र जैन, अक्षय अलया, अशोक जैन, सुरेश बाबू जैन, अखिलेश गदयाना, कोमल चंद जैन, सन्मति सराफ, आलोक मोदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें