बच्चा जेल के सामने नेहरू नगर में सड़क और नालियां नहीं हैं, इस कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। पानी बरस जाने के कारण कीचड़ हो गया है, जिससे आने- जाने वाले कीचड़ से होकर निकल रहे हैं। कीचड़ होने और नालियां नहीं होने के कारण यहां सड़क पर ही नाली का गंदा पानी भरा रहता है। इस कारण यहां के निवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बार- बार नगर पालिका से कहने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं निकल पा रहा है। बच्चा जेल के सामने सड़क की आवश्यकता है, लेकिन सड़क नहीं बन पा रही है।