फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू नगर में महिला मिली कोरोना पॉजीटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू नगर में एक 46 वर्षीय महिला कोरोना पॉजीटिव मिली है। महिला की तबीयत खराब होने के बाद उसे जिला अस्पताल  में भर्ती कराया गया था। जहां पर कोरोना सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेेजा गया था।  जांच में कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। -------- पानी के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनेगी चुनौती नेहरू नगर में पानी का संकट है। यहां पर जल संस्थान द्वारा पानी के टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है, पानी के लिए टैंकर पर लोगों की भीड़ लगती थी। लेकिन, कोरोना पॉजीटिव केस मिलने से अब टैंकर से पानी की आपूर्ति करना जल संस्थान के लिए चुनौती साबित होगा। ---------- स्वास्थ विभाग की लापरवाही बनेगी नासूर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना पॉजीटिव मरीजों के साथ- साथ आमजन के जीवन से भी खिलवाड़ कर रहा है। महिला को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, कोरोना के लक्षण पाए जाने पर उसका सैंपल लिया गया था। लेकिन, सैंपल की रिपोर्ट आने से पहले ही उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। इससे स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर हो रही है। अब यह पता किया जा रहा है कि महिला किस - किस के संपर्क में आई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें