फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरु नगर और सरदारपुुरा में पानी संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियां शुरू होते ही नेहरूनगर और सरदारपुरा में पानी का संकट शुरू हो गया है। जलसंस्थान द्वारा टैंकर भेजकर समस्या का समाधान किया जा रहा है, लेकिन एक टैंकर क्षेत्र के लिए पर्याप्त नहीं हो रहा है। मोहल्लेवासी और टैंकर शुरू करने की मांग करने लगे हैं। नेहरू नगर क्षेत्र में प्रतिवर्ष गर्मियों में पानी का संकट गहरा जाता है। यहां के हैंडपंपों का जलस्त्र नीचे चला जाने के कारण पानी देना बंद कर देते हैं। पाइप लाइन में प्रेशर कम हो जाने के कारण नलों में पानी नहीं आता है। इस कारण टैंकर की एकमात्र सहारा बचते हैं, लेकिन इस साल अब तक एक ही टैंकर शुरू हुआ है। इस कारण पर्याप्त पानी लोगों को नहीं मिल पा रहा है। कमोवेश यही स्थिति सरदारपुरा की है। यहां पर भी पानी का संकट है। नल कम आ रहे हैं, जिससे पेयजल पर्यापत नहीं मिल पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें