फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जॉबकार्ड धारकों का भुगतान आधार से जोड़ने में लापरवाही ग्रापंअ व ग्राविअ का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
आधार बेस का काम शत प्रतिशत करने पर वेतन किया जाएगा जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मनरेगा में काम करने वाले जॉबकार्ड धारकों का भुगतान आधार से जोड़ने में लेटलतीफी करने पर ग्राम पंचायत अधिकारियों व ग्राम विकास अधिकारियों का जनवरी माह का वेतन रोक दिया गया है। आधार बेस भुगतान की प्रक्रिया शत प्रतिशत करने पर वेतन जारी किया जाएगा।
मनरेगा के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 182341 जॉबकार्ड धारक हैं। इसमें 145716 सक्रिय जॉबकार्ड धारक हैं। इन जॉबकार्ड धारकों को मांगने पर ग्राम पंचायतों में काम दिया जाता है। इसके एवज में इन्हें शासन द्वारा निर्धारित मजदूरी दी जाती है। मनरेगा में जॉबकार्ड धारकों को काम देेने में फर्जीवाड़ा की शिकायत जिला प्रशासन से लेकर शासन स्तर तक होती रहती थी। इसे देखते हुए सरकार ने मनरेगा के सभी जॉबकार्ड धारकों का भुगतान आधार से जोड़ने के बाद जारी करने के निर्देश जारी किए थे। साथ में बिना आधार वाले जॉबकार्ड धारक श्रमिक को मनरेगा का काम न देने की बात कही थी। इसके बाद जिले में जॉबकार्ड को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी व डीसी मनरेगा समय समय पर संबंधित अधिकारी को शत प्रतिशत काम करने के निर्देश देते रहते थे। बावजूद इसके ग्राम पंचायत स्तर के जिम्मेदार इस काम में रुचि नहीं ले रहे थे। इस कारण जिले में आधार से जोड़ने का काम शासन द्वारा निर्धारित की गई तिथि के बाद भी शेष चल रहा था। इसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी केके पांडेय ने समीक्षा की। पाया गया कि अभी 17132 श्रमिक व 10856 सक्रिय श्रमिक का आधार बेस भुगतान में परिवर्तित किया जाना शेष है। जॉब कार्ड को आधार से जोड़ने में लेटलतीफी करने पर मुख्य विकास अधिकारी ने गंभीरता से लिया और जिले में तैनात सभी ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारियों का जनवरी माह का वेतन रोक दिया। शेष बचे हुए श्रमिकों का आधार बेस भुगतान प्रक्रिया शत प्रतिशत करने पर इन सभी का वेतन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मनरेगा के जॉबकार्ड धारक श्रमिकों का भुगतान आधार से जोड़ने के मामले में लापरवाही बरतने में सभी ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारियों का माह जनवरी का वेतन रोका गया है। आधार से जोड़ने की प्रगति शत प्रतिशत होने के बाद वेतन जारी कर दिया जाएगा।
केके पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें