फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलकंठेश्वर धाम पर दर्शनार्थियों की उमड़ी भीड़

विज्ञापन
पाली में नील कंठेश्वर के दर्शन व अनुष्ठान में शामिल होते श्रद्घालु - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
पाली। मकरसंक्रांति पर श्री नीलकंठेश्वर धाम पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मेला में जमकर खरीदारी हुई। पर्व को लेकर सुबह से ही सीतामढ़ी जलकुंड, नीलकंठेश्वर जलकुंड में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठीहोने लगी थी। श्रीराम लक्ष्मण जानकी मंदिर, ढभुआ के हनुमान मंदिर, शनिदेव मंदिर, श्रीहजारिया महादेव मंदिर में भी धार्मिक कार्यक्रम हुए। नीलकंठेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ थी। उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर मेले में खरीदारी की। महिलाओं ने गृहस्थी व सौंदर्य की सामग्री खरीदी तो बच्चों को गुब्बारे व खिलौने खरीदे। चाट के स्टालों पर चाट का आनंद लिया। शाम तक मेले की रौनक बनी रही। सुरक्षा के मद्देनजर पाली पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें