पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी का मानना है कि स्वतंत्रता और स्थिरता की कीमत निरंतर सजगता एवं सतर्कता है, जिसके लिए अधीनस्थों को निष्ठा, लगन, मेहनत, ईमानदारी, संवेदनशीलता और सतर्कता के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही, बेहतर काम करने वालों के प्रोत्साहन के लिए उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है। प्रथम पुरस्कार के रूप में एक हजार रुपये के साथ पांच दिनों की छुट्टी, द्वितीय पुरस्कार में 500 रुपये व तीन दिन की छुट्टी और तृतीय पुरस्कार के रूप में 200 नकद व दो दिनों की छुट्टियां दी जाएंगी। पुलिस अधीक्षक ने 11 अगस्त को सभी बीट आरक्षियों को बीट बुक सहित पुलिस लाइंस में आयोजित साक्षात्कार में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं।