संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2027-28 में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा छह में 80 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। जनपद के ग्राम दैलवारा में पीएमश्री नवोदय विद्यालय का संचालन होता है। विद्यालय के प्राचार्य हूपेंद्र शर्मा ने बताया कि कक्षा छह में प्रवेश के लिए बच्चे का मूल निवास प्रमाणपत्र का होना आवश्यक है। साथ ही ऐसे बच्चे आवेदन कर सकेंगे, जोकि वर्तमान में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत हैं। विद्यालय में कक्षा छह के लिए कुल 80 सीटों के आवेदन के लिए वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है। इसकी प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को होना प्रस्तावित है।