फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौतपा में चढ़ेगा पारा, बढ़ेगी मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मंगलवार से नौतपा शुरू हो रहे हैं। सोमवार को भी दिन भर गर्म हवाएं चलती रहीं। अधिकांश लोगों ने इससे बचने के लिए घर में रहना मुनासिब समझा, वैसे भी लोग कोरोना की वजह से घरों के अंदर ही बंद हैं । इस कारण सड़कों पर सन्नाटा रहा। नौतपा के नौ दिन काफी गर्म माने जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि यदि नौ दिन के बीच में बारिश न हो तो मानसून अच्छा रहता है। इस लिहाज से किसान भी इस पर नजर गढ़ाए रहते हैं। नौतपा से पहले ही लोगों ने सोमवार को गर्मी का अहसास किया। सोमवार का तापमान न्यूनतम 26 व अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर गर्म हवाएं चलती रहीं। इससे सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। कई लोग सूर्य की तपिश से बचने के लिए सिर में गमछा बांधे नजर आए तो कुछ लोगों ने धूप से बचाव के लिए छाता का सहारा लिया। नौतपा में तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में लू के थपेड़े लोगों को बीमार भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

-----
इस हफ्ते तापमान की संभावना (डिग्री सेल्सियस में)
दिन अधिकतम न्यूनतम
मंगलवार 40 25
बुधवार 42 26
बृहस्पतिवार 42 25
शुक्रवार 41 26
शनिवार 41 26
रविवार 40 25
सोमवार 41 27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें