नेहरू महाविद्यालय में स्काउट गाइड के शिविर में बच्चो को जानकारी देते प्राचार्य -संवाद
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में माध्यमिक विद्यालयों के स्काउट गाइड का पांच दिवसीय द्वितीय-तृतीय सोपान शिविर संपन्न हुआ। प्राचार्य प्रो. राकेश नारायण द्विवेदी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में स्काउट गाइड शिविरों का बहुत ही महत्व होता है।
उन्होंने कहा कि शिविर जीवन जीने की कला सिखाते हैं। राष्ट्र को संस्कारवान, चरित्रवान व ज्ञानवान युवाओं की आवश्यकता है। जिला स्काउट कमिश्नर डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि देश में आजादी के बाद अनुशासन व सेवाभाव से परिपूर्ण नागरिकों के निर्माण के लिए विद्यालयों में स्काउट गाइड की स्थापना की गई।
जिला सचिव जयशंकर प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि इंटर कॉलेजों के 300 छात्र-छात्राओं ने शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। जिला कोषाध्यक्ष रमेश कुमार तिवारी व जिला संगठन कमिश्नर डॉ. राजीव निरंजन ने कहा कि शिविर में स्काउट प्रार्थना, ध्वज गीत, तंबू निर्माण, गांठ बंधन, पुल निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा, बिना बर्तन के भोजन बनाने का प्रशिक्षण समेत तमाम जानकारियां दी गईं। इस दौरान डॉ. सुधाकर उपाध्याय, डॉ. दीपक पाठक, डॉ. प्रीति सिरौठिया, मीना जैन, अनिल राठौर, मीरा वैद्य, लक्ष्मी सिंह, आरती खरे मौजूद रहे।