संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। देवरान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन मैच नैनवारा और धोरपुरा के बीच खेला गया। नैनवारा की टीम ने धोरपुरा को पांच विकेट से हरा दिया।
नैनवारा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। धोरपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में नैनवारा को 96 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में नैनवारा की टीम ने 11वें ओवर में जीत दर्ज कर ली। नैनवारा की ओर से रोहित राजा ने 40 रन, सत्यम राजा ने 7 रन, चुनमुन कुशवाहा ने 3 रन, मंगल राजा ने 19 रन, हरीश ने 12 रन, नीलू अहिरवार ने 5 रन बनाए। चार विकेट लेने वाले विकास को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। नैनवारा ने 11वें ओवर में पांच विकेट से जीत दर्ज कर क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बना ली। इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख चंद्रदीप रावत, शिवकरण सिंह तोमर, डग्गी राजा, आयोजक डागी राजा, सचिन टोंटे, अजय राजा, रवि राजा आदि मौजूद रहे।