फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ललितपुर में 29 हजार करोड़ से लगेंगे तीन सोलर प्लांट

Sat, 28 Jan 2023 12:17 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ललितपुर सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन का बड़ा हब बनने जा रहा है। जिले में देश की तीन बड़ी कंपनियां 29 हजार 451 करोड़ रुपये का निवेश कर सोलर प्लांट लगाएंगीं। यहां कंपनियां बिजली बनाकर बेचेंगीं।
विज्ञापन

सौर ऊर्जा जिले के लोगों के लिए वरदान साबित होने वाली है। जिले में देश की तीन प्रतिष्ठित कंपनियां टस्को लिमिटेड, सतलुज जल विद्युत निगम और ऑरियन पॉवर कंपनी करीब 29451 करोड़ रुपये से जनपद के अलग अलग क्षेत्रों मेें प्लांट लगाएंगीं। इसमें सतलुज जल विद्युत निगम 5001 करोड़ रुपये की लागत से फ्लोटिंग (तैरता) सोलर प्लांट स्थापित करेगा। जबकि टस्को पावर कंपनी जनपद के अलग अलग स्थानों पर करीब 24 हजार 200 करोड़ रुपये से सोलर प्लांट लगाएगी।
इसके साथ ही ऑरियन पावर भी 250 करोड़ रुपये से सौर ऊर्जा का प्लांट स्थापित करेगा। अधिकारियों ने बताया कि एक मेगावाट बिजली उत्पादन करने पर करीब दस करोड़ रुपये की लागत आती है। इन सोलर प्लांट से उत्पादित होने वाली बिजली को विद्युत विभाग को बेचा जाएगा। सौर ऊर्जा प्लांटों से जनपद के लोगों को आने वाले समय में बिजली समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है। जिला प्रशासन ने कंपनियों को जमीन देने के लिए काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


दवा कंपनी करेगी 750 करोड़ का निवेश
जिल के गांव सैदपुर में करीब दो हजार एकड़ भूमि पर बल्क ड्रग पार्क बनाया जाना है। इस प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क के लिए करीब 750 करोड़ रुपये का निवेश देश की जानी मानी फार्मा कंपनी डाइक एंड ड्यूसन करेगी। कंपनी यहां पर दवाओं का निर्माण करेगी।
31050 करोड़ का 70 निवेशक करेंगे निवेश
निवेशकों को आकर्षित करने के लिए शुक्रवार को राजघाट रोड एक विवाहघर में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया। इसमें करीब 70 निवेशक शामिल हुए। समिट में जिले 31050 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ। समिट में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाधिकारी आलोक सिंह, सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, स्मॉल स्किल इण्डस्ट्रीज के अध्यक्ष कमलेश सर्राफ मौजूद रहे।

जनपद में तीन कंपनियां 29451 करोड़ रुपये से सौर ऊर्जा के प्लांट स्थापित करेंगी। वहीं 750 करोड़ रुपये का निवेश जनपद में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क में फार्मा कंपनी करेगी। इसके साथ अन्य निवेशक भी जनपद में निवेश करेंगे।
विज्ञापन

विमल द्विवेदी, उपायुक्त जिला उद्योग, प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र ललितपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें