संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नौ माह पूर्व हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मामला थाना पाली अंतर्गत ग्राम ऐरावनी का है। यहां के नारायण दास ने न्यायालय को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें उन्होंने बताया कि 11 मई 1023 को राजेश निवासी इटईया, थाना बीना, मध्य प्रदेश के साथ उनका पुत्र भूपेंद्र एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। इसी दौरान ग्राम भौंता से घटवार जाने वाली सड़क पर आरोपी राजेश ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर भूपेंद्र की हत्या कर दी और बाइक को छिपा दिया था। घटना की शिकायत पुलिस से की गई थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायालय ने पुलिस को चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे।