कोतवाली पुलिस ने लगभग दो वर्ष पुराने एक हत्या के मामले में एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
बनगुवाकलां निवासी चंदन ने पुलिस को दिये शिकायती पत्र में अवगत कराया कि आरोपी श्रीमती गुड्डी ने एक अज्ञात दोस्त के साथ मिल कर मेरे भाई रामस्वरूप की 27 अक्तूबर 2015 को हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। इसके बाद हम लोगों को शांति भंग में चालान करवा दिया। इसके बाद आरोपी ने 14 मई 16 को मुझे धमकी दी कि जिस तरह तेरे भाई की हत्या कर उसका शव जंगल में फेंक दिया था उसी तरह तेरा अंजाम करवा दूंगी। पीड़ित ने आरोपी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकाल कर मामले की जांच कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।