फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसारंकलां के युवक की बबीना क्षेत्र में हत्या किए जाने का आरोप

विज्ञापन
dead body - फोटो : dead body
विज्ञापन
हसारंकलां के युवक की बबीना क्षेत्र में हत्या किए जाने का आरोप
विज्ञापन

तालबेहट। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम हसारकलां निवासी एक युवक की बबीना क्षेत्र में निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक रेलवे में काम करता था। मृतक की पत्नी मालती ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि उसके पति मजबूत सिंह (32) रेलवे में नौकरी करते थे। नगरा झांसी निवासी एक युवक पति को जुआ खेलने के लिए पैसे देता था। वह मुझसे अपने साथ चलने के लिए कहता था। 14 जून को वह मेरे मामा के लड़के की शादी में पति के साथ बिरधा आया था और मुझसे अपने साथ चलने के लिए कह रहा था। बात न मानने पर वह पति को जान से मारने की धमकी देता था। तीन-चार जुलाई की रात में उसने गांव आते समय मेरे पति की अपने साथियों के साथ हत्या कर दी। उसकी नई मोटर साइकिल के स्थान पर दूसरी मोटरसाइकिल सड़क पर डाल कर उसे दुर्घटना दिखाने का प्रयास किया। मृतक के दो छोटे पुत्र हैं। मृतक की पत्नी ने पुलिस को शिकायतीपत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें