पूछताछ में नहीं मिले ठोस सबूत तो बैरंग लौटी टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने रविवार को शहर में डेरा डाला और सराफा व्यापारी सहित दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बताया जा रहा था कि कुछ दिन पूर्व इंदौर में एक चोर ने एक महिला के गले की चेन खींचकर भाग गया था। चेन को ललितपुर में व्यापारी को बेचने की बात जांच में आई थी। जिसके बाद इंदौर की करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मियों की टीम रविवार को जनपद आई थी। यहां कोतवाली में आमद दर्ज कराई थी और सराफा व्यापारी सहित दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। लेकिन कुछ ठोस सबूत न मिलने पर इंदौर की पुलिस शाम को बैरंग लौट गई।