फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कंकाल की शिनाख्त करने के लिए मां का डीएनए जांच को भेजा

Wed, 28 Jun 2023 01:19 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। खेत में मिले युवक के कंकाल की शिनाख्त करने वाले मां-बाप का डीएनए नमूनों को लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को मृतक की मां का डीएनए सैंपल लेकर पुलिस ने जांच को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया है।
विज्ञापन

21 जून को थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम बम्हौरी कलां के मजरा फूटा ताल में कुंजी अहिरवार के खेत में नर कंकाल पड़ा मिला था। कंकाल के दोनों पैर टखनों से गायब थे और कंधों से आगे दोनों हाथ और पसलियों का पिंजर भी नहीं था। कुछ दूर एक टूटी पसली और हड्डियां व पैंट-टीशर्ट पड़ी थी। मौके पर मिले कपड़ों को देखकर कंकाल की शिनाख्त गांव के ही हरीसिंह ने शिनाख्त दस दिन से लापता चल रहे अपने बेटे प्रताप (25) के रूप में की थी। हरीसिंह ने गांव के देवेंद्र, केहर और उजवक पर प्रताप की हत्या करने का शक जताया था।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। वहीं कंकानुमा शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल और वीडियोग्राफी के बीच किया गया था। खेत में मिले नर कंकाल का डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया था। अब मड़ावरा पुलिस ने कंकाल की शिनाख्त अपने पुत्र प्रताप की होने का दावा करने वाले पिता हरीसिंह और मां सबरानी का डीएनए सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू की।जिसके क्रम में मंगलवार को मड़ावरा पुलिस ने सबरानी का डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा। डीएनए जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि कंकाल प्रताप का है या किसी और का।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें