फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आठ केंद्रों पर दो हजार से ज्यादा परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा शुक्रवार से दो पालियों में होगी। इसमें दो हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे, जो परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने में मदद करेंगे। जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहेगें।
विज्ञापन

जनपद में 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा होनी है। इसके लिए शहर की सीमा में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्वक, निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन तैयारियाें में जुटा है। परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती कर दी गई है। परीक्षा पारदर्शी और नकलविहीन कराने के लिए केंद्रों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर गैर जनपदों से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो। इसके लिए डायल-112 और क्यूआरटी टीमें भ्रमणशील रहेंगी। परीक्षा के दौरान मजिस्ट्रेट सभी केंद्रों पर सघन भ्रमण करते हुए परीक्षा पर नजर बनाए रहेंगे। किसी भी प्रकार की जानकारी और सूचना के लिए जिला स्तर पर बने कंट्रोल रूप को सूचित किया जाएगा। उप जिला मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहेंगे। परीक्षा अवधि में ध्वनि विस्तारण यंत्र प्रतिबंधित रहेंगे। हर केंद्र पर चिकित्सकों की टीम और एंबुलेंस की तैनाती की गई है।

इस केंद्रों पर होगी परीक्षा
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी। इसमें नेहरू महाविद्यालय पार्ट-1, नेहरु महाविद्यालय पार्ट-2, रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय, पीएन इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज, श्रीवर्णी जैन इंटर कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान, आरपीएफ भी अलर्ट रहेगी। ऑटो, टैक्सी, होटल वालों से बैठक कर गैर जनपदों से आने वाले परीक्षार्थियों का शोषण न करने के लिए कहा गया है। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी सुबह 8 बजे पहुंचे। 9:30 बजे के बाद किसी की एंटी नहीं होगी। भर्ती बोर्ड की गाइड लाइन के अनुसार सुरक्षा के सभी प्रबंध कर लिए गए हैं। - मोहम्मद मुश्ताक, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें