फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पेयजल संकट से जूझ रही डेढ़ हजार से अधिक आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के पीछे स्थित कांशीराम कॉलोनी में 15 दिनों से 352 परिवार पानी के संकट से जूझ रहे हैं। यहां लगे दो ट्यूबवेल में दोनों ही खराब पड़े हैं। नौ हैंडपंप में पांच खराब हैं, ऐसे में पानी की समस्या हो गई है। लोग परेशान होकर रेलवे लाइन के दूसरी ओर से पानी लाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी में 16 ब्लॉक बने हैं। इनमें लगभग 352 परिवार रह रहे हैं। पेयजल के लिए दो ट्यूबवेल व नौ हैंडपंप लगे हैं। दोनों ट्यूबवेल से आठ-आठ ब्लॉक को पानी की आपूर्ति करने की सुविधा की गई है, लेकिन बीते दो सप्ताह से दोनों ट्यूबवेल खराब हैं। इनमें एक की मोटर जल गई थी, जिसे ठीक करा दिया गया, लेकिन इसका स्टार्टर न होने से संचालित नहीं हो पा रही है। दूसरे की मोटर खराब होने से नहीं चल रही है, इससे पानी का संकट हो गया है। वहीं नौ हैंडपंप में पांच के खराब होने के साथ शेष चार में दो जर्जर हालत में हैं। ऐसे में डेढ़ हजार से अधिक की आबादी को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। हैंडपंप पर भी लोगों को बारी आने का इंतजार करना पड़ रहा है। कई परिवार पानी जुटाने में अन्य कार्य नहीं कर पा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे लाइन के दूसरी ओर सिद्दन मंदिर के पीछे लगे ट्यूबवेल से बर्तन में पानी भरकर साइकिल और हाथठेला से लाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें