फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परंपरागत तरीके से मनाई मौर छट

विज्ञापन
मौर विसर्जन को जाती नवविवाहिताएं - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
मड़ावरा। रविवार को कस्बा के स्थानीय तालाब पर मौर छट का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। नवविवाहिता युवतियों एवं उनके परिजनों द्वारा स्थानीय तालाब पर पहुंचकर सूर्यदेव को अर्घ्य देते हुए पाणिग्रहण संस्कार के दौरान की अवशेष हवन सामग्री, मौर-मुकुट, खाम-अवशेष, लगुन-पत्र आदि विसर्जित की गई। गौरतलब है कि बुंदेलखंड क्षेत्र में भाद्रपद शुक्ल षष्ठी तिथि को कन्याओं का और सप्तमी तिथि को युवकों का मौर विसर्जन किया जाता है। रविवार को मड़ावरा के स्थानीय तालाब पर गाजे-बाजे के साथ लगभग 100 से अधिक नवविवाहिताओं का मौर विसर्जन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें