फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बालक वर्ग में मोनू, बालिका में खुशी व अवधेश अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। स्पोर्ट स्टेडियम में मंगलवार को ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता के अंतर्गत सदर तहसील स्तरीय अंडर-18 एथलेटिक्स के विजेताओं को जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने पुरस्कृत किया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को खेलकूद में आगे बढ़ाने के लिए सरकार तहसील स्तर पर प्रतियोगिताएं करा रही है। हारने वालों को निराश नहीं होना चाहिए, वे दोबारा मेहनत करें तो उनकी जीत निश्चित होगी। नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत ने बताया कि आठ व नौ फरवरी तक तालबेहट में तहसील स्तरीय (एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल) प्रतियोगिता का आयोजन श्री मर्दन सिंह इंटर काॅलेज में होगा। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। निर्णायक जनार्दन शुक्ला, मनोज विश्वकर्मा, अभिषेक कुमार, दिव्या रिछारिया, सुनील कुमार राजपूत, देवेंद्र कुमार, जितेंद्र यादव सिंह, आनंद रिछारिया, नितेश कुमार राज, आरिफ, अंकुर सहरावत रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं के परिणाम
एथलेटिक्स: 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में खुशी राजा, केआईसी बिरधा प्रथम, ममता कुशवाहा, नगर पंचायत जीआईसी द्वितीय व ऊषा देवी, श्री पहलवान गुरुदीन इंटर काॅलेज तृतीय, बालक वर्ग में मोनू, केआईसी बिरधा प्रथम, विजय कुमार, श्री दीपचंद चौधरी इंटर काॅलेज द्वितीय व शिवम चौधरी, एसडीएस तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर बालिका वर्ग में खुशी राजा, केआईसी बिरधा प्रथम, अवधेश, एसएसबीआईसी द्वितीय व पूनम, एसएसबीआईसी तृतीय और बालक वर्ग में मोनू, केआईसी बिरधा प्रथम, शिवम चौधरी, एसडीएस द्वितीय व विजय कुमार श्री दीपचंद चौधरी इंटर काॅलेज तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर बालिका वर्ग में अवधेश, एसएसबीआई जखौरा प्रथम, ममता, एनपीजीआईसी द्वितीय व पूनम, एसएसबीआईसी जखौरा तृतीय और बालक वर्ग में मोनू, केआईसी बिरधा प्रथम, कृष्णकांत, केआईसी बिरधा द्वितीय व शैलेंद्र परिहार केआईसी बिरधा तृतीय स्थान पर रहे।
लंबी कूद बालिका वर्ग अवधेश, एसएसबीआईसी जखौरा प्रथम, ममता, एनपीजीआईसी द्वितीय व पूनम, एसएसबीआईसी जखौरा तृतीय, बालक वर्ग में मोहम्मद फैजान, जीआईसी प्रथम, विजय कुमार, एसडीपीएस द्वितीय व देवराज, पीएन इंटर काॅलेज तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

शाॅटपुट थ्रो बालिका वर्ग में रोशनी साहू, केआईसी बिरधा प्रथम, मोनिका, जीजीआईसी द्वितीय व संजना कुशवाहा, जीजीआईसी तृतीय, बालक वर्ग में हरेंद्र, श्री दीपचंद्र चौधरी इंटर काॅलेज प्रथम, आकाश, केआईसी बिरधा द्वितीय व युवराज, केआईसी बिरधा तृतीय स्थान पर रहा। कबड्डी बालिका वर्ग में जीजीआईसी बनाम एनवीएम के मध्य खेले गए फाइनल मैच में जीजीआईसी ललितपुर की टीम 18-8 से विजेता रही। बालक वर्ग में किसान इंटर काॅलेज बिरधा ने जीआईसी ललितपुर की टीम को 34-30 से हराया। खो-खो बालिका वर्ग में श्री शांतिनाथ बालक संस्कार केंद्र गनगौरा सिरौन जखौरा ने एनवीएम ललितपुर की टीम को 12-0 से हरा दिया। बालक वर्ग में श्री शांतिनाथ बालक संस्कार केंद्र गनगौरा सिरौन जखौरा की टीम ने किसान इंटर काॅलेज बिरधा की टीम को 07-02 से हरा दिया। उधर, वालीबॉल बालिका वर्ग में श्री पहलवान गुरुदीन पब्लिक स्कूल ने एनपीजीआईसी ललितपुर की टीम को 18-09 से हरा दिया। बालक वर्ग में श्री माया ज्ञानोदय संस्कार एकेडमी बिरधा ने श्री दीपचंद्र चौधरी इंटर कॉलेज की टीम को 15-11 से हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें