फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: राजघाट बांध की तलहटी में बनेगा आधुनिक रिसोर्ट

Wed, 11 Oct 2023 12:44 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैलानियों के लिए सभी प्रकार सुविधाएं होगी उपलब्ध, बेतवा में जलक्रीड़ा का भी ले सकेंगे आनंद
विज्ञापन

दो करोड़ की लागत से बनेगा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में पर्यटन विकास की दृष्टि से राजघाट बांध की तलहटी में पर्यटकों के ठहरने व उनके मनोरंजन से रिसोर्ट तैयार होने जा रहा है। इसका प्रस्ताव निवेशकों की बैठक में प्राप्त हुआ था। सिंचाई विभाग ने इस योजना के तहत लीज पर भूमि पर उपलब्ध कराई है। दो करोड़ की लागत से यह काफी महत्वपूर्ण योजना मानी जा रही है।
निवेशक मीट के दौरान जनपद में आए हुए प्रस्ताव अब धरातल पर उतरने लगे हैं। ऐसा ही एक प्रोजेक्ट राजघाट बांध परियोजना के समीप तैयार होने जा रहा है। दो करोड़ की लागत से तैयार होेने वाले इस प्रोजेक्ट में सिंचाई विभाग ने भूमि उपलब्ध कराई है। यह नेशनल रिसोर्ट सभी सुविधाआें से युक्त होगा। साथ ही यहां पर ठहरने वाले सैलानियों के लिए राजघाट बांध के जलाशय में जलक्रीड़ा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा क्षेत्र के अन्य पर्यटक क्षेत्रों पर पर्यटकों को पहुंचाने के लिए गाइड व वाहन भी उपलब्ध होंगे। हालांकि अभी इसको तैयार होने में समय जरूर लगेगा, लेकिन तैयार होने के बाद जनपद में सैलानियों के यह सबसे खूबसूरत स्थान होगा। साथ ही बेतवा नदी जिसे बुंदेलखंड की गंगा भी कहा जाता है, उसको करीब देखने का अनुभव लोगों को मिलेगा।
बताते चलें कि राजघाट से देवगढ़ तक बेतवा नदी के किनारे कई प्राकृतिक सौंदर्य देखने को मिलता है। प्राचीन रणछोर धाम से लेकर हरे-भरे पहाड़ इस नदी की शोभा को और भी बढ़ाते हैं।
विज्ञापन


राजघाट बांध के समीप बनने वाला रिसोर्ट पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है, इससे सैलानियों को जनपद के पर्यटक स्थलों को करीब देखने का अवसर मिलेगा। यह जनपद का पहला सैलानियों की दृष्टि से पहला सर्वसुविधायुक्त ठहरने का साधन होगा।
-अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें