फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में गड़बड़ी के मामले में मथुराडांग का हटा रोजगार सेवक

विज्ञापन
gov office.jpg - फोटो : gov office.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। संयुक्त विकास आयुक्त झांसी मंडल झांसी की जांच में आरोप सिद्ध होने पर ग्राम मथुराडांग में कार्यरत मनरेगा के रोजगार सेवक को हटा दिया गया है। प्रशासक द्वारा बैठक बुलाकर कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर एपीओ बार गौरव अग्रवाल, तकनीकी सहायक सुशील अरोड़ा की पहले ही सेवा समाप्त कर दी गई थी लेकिन उस दौरान रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाई थी। जैसे ही ग्राम प्रधान का कार्यकाल समाप्त हुआ और प्रशासक बैठे, वैसे ही उनके खिलाफ कार्रवाई आगे बढ़ा दी गई। इस पर खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार ने रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई कर दी है। उधर, खंड विकास अधिकारी ने बताया कि 11 फरवरी को ग्राम पंचायत मथुराडांग में प्रशासक की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। बैठक में सर्वसम्मति से जगभान ग्राम रोजगार सेवक को पद से हटाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। जो पूूर्व में कर्मी हटाए गए थे, उन्हें न्यायालय से राहत मिल गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें