फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने देखीं कोविड अस्पताल की तैयारियां

विज्ञापन
कैप्सन - राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए जा रहे कोविड अस्पताल का निरीक्षण करते विधायक रामरतन क? - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। जिले में जिस तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है, उसे देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को विधायक रामरतन कुशवाहा ने उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर के साथ पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए जा रहे कोविड अस्पताल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं। अभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में तीस पलंग का कोविड एल- वन अस्पताल बनाया गया है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 50 अतिरिक्त पलंग की व्यवस्था की है। उन्होंने कॉलेज क प्राचार्य और वहां मौजूद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से बात कर तैयारियां देखीं। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें