तालबेहट। थाना तालबेहट अंतर्गत ग्राम हसारी निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम हसारी निवासी सुखनंदन बुधवार की शाम को खेत पर खाद-बीज रख कर घर आया और अपने कमरे में चला गया। इसके बाद संदिग्ध अवस्था में उसकी मौत हो गई। भाई कन्हैयालाल ने बताया कि मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उनके पुत्र व एक पुत्री है।