फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: बाइक से आए दो बदमाश, गल्ला व्यापारी की आंखों में झोंक दी मिर्च; एक लाख लूट हुए फरार, तलाश में पुलिस

Tue, 19 Mar 2024 01:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

गल्ला व्यापारी सुखनंदन ने बताया कि बदमाशों ने उनके बेटे रोहित की आंखों में मिर्च झोंकने के बाद उसकी पिटाई भी की। इस दौरान बदमाशों से रोहित की झड़प भी हुई।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हाईवे-44 पर दुकान पर बैठे गल्ला व्यापारी की आंखों में मिर्च झोंक दो बदमाशों ने एक लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। व्यापारी ने घटना की पुलिस से शिकायत की है। हालांकि पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने लूट की घटना से इनकार किया है। फिलहाल बदमाशों को पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं।

विज्ञापन


कोतवाली अंतर्गत ग्राम मसौरा बैरियर निवासी सुखनंदन सैनी की नेशनल हाईवे-44 पर राय कॉलोनी के पास दुकान है। वह अनाज खरीदने का व्यापार करते हैं। सोमवार की शाम को वह अपनी दुकान पर पुत्र रोहित के साथ मौजूद थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक दुकान पर आए। दोनों ने रोहित से गेहूं का दाम पूछा। अभी रोहित बदमाशों को रेट बता ही रहा था कि बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। यह देखकर सुखनंदन अपने बेटे को बचाने दौड़े तो बदमाशों ने उनकी आंखों में भी मिर्च पाउडर वाले हाथ मल दिए। इससे पिता-पुत्र को दिखना बंद हो गया।

इसके बाद दोनों बदमाश दुकान में घुसकर गल्ले में रखे करीब एक लाख रुपये लूटकर बाइक से भाग गए। सुखनंदन ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वारदात की सूचना पर एसपी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। व्यापारी सुखनंदन सैनी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


व्यापारी के पुत्र की बदमाशों ने पिटाई भी की
गल्ला व्यापारी सुखनंदन ने बताया कि बदमाशों ने उनके बेटे रोहित की आंखों में मिर्च झोंकने के बाद उसकी पिटाई भी की। इस दौरान बदमाशों से रोहित की झड़प भी हुई।

दुकान पर दो लोग आए और व्यापारी व उनके पुत्र की आंखों में मिर्च पाउडर डाला। इस दौरान उन लोगों में झड़प हुई, लेकिन लूटपाट नहीं कर सके। घटना की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। - मोहम्मद मुश्ताक, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें