फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कारोबारी के मुनीम की आंखों में मिर्च झोंककर बदमाशों ने लूटे 4.27 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े हुई वारदात, दुकानदारों से रुपये लेकर बाइक से लौटते समय गल्ला मंडी के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शुक्रवार की दोपहर को दुकानदारों से रुपये लेकर लौट रहे शक्कर-गुड़ के बड़े कारोबारी के मुनीम की आंखों में मिर्च झोंककर बाइक सवार बदमाशों ने 4.27 लाख रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े हुई वारदात से दहशत फैल गई। पुलिस ने घंटों बदमाशों की तलाश की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

पदमचंद्र जैन शक्कर-गुड़ के थोक व्यापारी हैं। उनके यहां मोहल्ला लक्ष्मीपुरा निवासी अनंतराम साहू कई सालों से मुनीम का काम करता है। शुक्रवार को अनंतराम कस्बा बार और बांसी क्षेत्र के दुकानदारों से माल का करीब 4.27 लाख रुपये एक बैग में रखकर बाइक से वापस लौट रहा था। दोपहर को करीब डेढ़ बजे जब वह गल्ला मंडी के पास पहुंचा तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए। दोनों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। इनमें से एक बदमाश ने अनंतराम के कंधे पर टंगे नगदी भरे बैग की बेल्ट को चाकू से काट दिया। जैसे ही बैग गिरा बदमाश उसे लेकर भागने लगे। मुनीम अनंतराम भी शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा करने लगा लेकिन एआरटीओ कार्यालय को जाने वाली सड़क पर नहर के पास पहुंचने पर बदमाशों ने अनंतराम की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और फरार हो गए। मुनीम ने घटना की जानकारी तत्काल कारोबारी और पुलिस को दी। दिनदहाड़े हुई वारदात की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी मोहम्मद मुश्ताक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बड़ी संख्या में व्यापारी भी यहां आ गए थे। पुलिस ने मुनीम से घटना की जानकारी ली और आसपास के सीसीटीवी खंगालने के बाद बदमाशों की तलाश की। लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। एसपी का कहना है कि घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें