ललितपुर। विद्युत चेकिंग करते समय अवर अभियंता के साथ अभद्रता कर एक युवक ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
33/11 केवी उपकेंद्र गल्ला मंडी में तैनात अवर अभियंता धीरज कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मंगलवार को वह पुष्पेंद्र सिंह उपखंड अधिकारी, अजय कुमार टीजी-2 और लाइन स्टाफ बृजभान उर्फ बल्लू व संविदाकर्मी के साथ नई तहसील के पास आवासीय परिसरों में विद्युत चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान अनिल कुमार वर्मा निवासी नई तहसील आया। आरोपी ने विद्युत चेकिंग रोकने और चले जाने के लिए कहा। मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी और टीम को चेकिंग करने से रोक दिया। टीम की वीडियो रिकाॅर्डिंग करने लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।