फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर फटने से खेतों में भरा पानी, फसल हुई बर्बाद

विज्ञापन
टूटे कुम्हेडी माइनर को बंद करते किसान - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
माइनर फटने से खेतों में भरा पानी, फसल हुई बर्बाद
विज्ञापन

महरौनी (ललितपुर)। जामनी नहर से निकला कुम्हेडी माइनर फटने से कई किसानों की खेतों में बोई गई फसल में पानी भरने से भारी नुकसान हुआ है।
किसानों ने बताया कि जामनी बांध से 12 दिसंबर को नहर खोली गई थी। रात में कुम्हेडी माइनर में पानी पहुंचा तो पुलिया का पाइप चोक होने से पानी रुककर बगल से गिरने से लाइनिंग कमजोर होने से टूट गई। माइनर में लगी गिट्टी टूटने से मिट्टी पानी में बह गई। इससे किसानों के खेतों में पानी भर गया। जब सुबह किसान खेतों में सिंचाई करने के लिए पहुंचे तो माइनर फटी देख कर उनके होश उड़ गए। रात भर पानी खेतों में भरने से बोई गई फसल का बीज नष्ट हो गया। जिससे किसानों को भारी नुकसान हो गया है। किसानों को आस पास के किसानों को बुलाकर कटे माइनर को बंद कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें