ललितपुर। दुग्ध आयुक्त दुग्धशाला विकास नोडल अधिकारी ने जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शुक्रवार को दुग्ध आयुक्त दुग्धशाला विकास/नोडल अधिकारी शशिभूषण लाल सुशील जनपद दौरे पर आए। सबसे पहले वह गांव गनगौना पहुंचे। यहां पूर्व में हुए पौधरोपण के पौधों का सत्यापन किया। यहां बताया गया कि इन रोपवनी में 10 हजार पौधे रोपित किए गए हैं। चार हजार बोनानाली बनाई गई है।
इसके बाद वह गांव लागौन में हर घर जल नल योजना का सत्यापन करने के पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों के घर के अंदर घुसकर नल के कनेक्शन देखे। इसके ग्रामीणों की शिकायत सुनी और निस्तारण को निर्देशित किया। गांव में 383 के सापेक्ष 326 कनेक्शन दिए जा चुके हैं और शेष को कनेक्शन पहुंचाने का काम किया जा रहा है। गांव के लोगों ने जलभराव को लेकर नाली बनवाने की मांग की। जिस पर डीपीआरओ को निर्देशित किया गया। गांव चमरौआ में भी हर घर जल नल योजना की हकीकत जानी। इस गांव में 206 के सापेक्ष 197 कनेक्शन दिए जा चुके हैं। गांव में सीसी रोड पर गीली मिट्टी और कीचड़ पाया गया। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे थे। आयुक्त ने हर घर जल योजना प्रत्येक घर तक शुद्ध जल पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी दीक्षा भंडारी, डीपीआरओ नवीन मिश्रा, सीबीओ एसके पांडेय, अधिशासी अभियंता जल निगम अवनीश सिंह, सुनील कुमार, सुमित कुमार सहित संबधित विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।