फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल सकता है प्रधानमंत्री से बात का मौका

विज्ञापन
ग्राम पवा का बाजार - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री आज 11 बजे से 12 बजे तक टेलीकास्ट/वेबकास्ट के माध्यम से संबोधन करेंगे। जिले में ग्राम पंचायत पवा और ग्राम पंचायत बगौनी के ग्राम प्रधान को प्रधानमंत्री से बात करने का मौका मिल सकता है। प्रधानमंत्री द्वारा ई- ग्राम स्वराज वेब-एप्लीकेशन को लांच किया जाएगा। जिले की दो ग्राम पंचायतें ऐसी चयनित की गई हैं, जहां पर विकास कार्य के दौरान ग्राम पंचायतों को माडल के तौर पर विकसित किया गया है। तालबेहट ब्लाक की ग्राम पंचायत पवा और मड़ावरा ब्लाक की ग्राम पंचायत बगौनी को चयनित किया गया है। इन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान पवा से ज्योति मिश्रा और बगौनी से रुचिका बुंदेला शामिल हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी डा. अवधेश सिंह ने पत्र के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के निदेशक को दोनों ग्राम प्रधानों द्वारा कराए गए कार्यों के बारे में अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें