फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शत प्रतिशत मतदान कराने को रोजगार देकर रोका जाएगा पलायन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए प्रशासन की तैयारियां बूथ स्तर पर चल रही हैं। मतदान प्रतिशत में कमी का एक कारण पलायन माना जाता है। ऐसे में पलायन रोकने के लिए मनरेगा में पर्याप्त रोजगार के अवसर देने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके लिए विकास खंड स्तर पर बैठक की जा रही है।
प्रशासन ने 70 प्रतिशत से अधिक मतदान की तैयारियां तेज कर दी हैं। फसल कटने के बाद बड़ी संख्या में मजदूरी के लिए पलायन हो जाता है। इसे रोकने के लिए जिला प्रशासन ने मनरेगा अंतर्गत अधिक मानव दिवस सृजित कर लोगों को गांवों में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की रणनीति तैयार की है। तकनीकी जानकारों को भी कार्य दिलाने की योजना बनाई जा रही है। जिलाधिकारी के आदेश पर विकास खंड स्तर पर मनरेगा की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान में पलायन बाधा न बने, इसके लिए मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजित कर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है, साथ ही अन्य क्षेत्र में भी रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे।
अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें