फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी से निकलने लगे जीव

विज्ञापन
कैप्सन - पानी से निकलते जलीय जीव - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। नलों में पानी के साथ सांप का बच्चा निकला, इससे आसपास के घरों में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी जल संस्थान को दी गई। गर्मी में पानी की आस में परेशान जनता को अब जलसंस्थान पानी के साथ जलीय जीव भी मुहैया करा रहा है। इस समय नगर में पानी की जबरदस्त किल्लत है। जनता पानी के लिए काफी परेशान है। हर समय उसे नलों से पानी आने का इंतजार रहता है। मंगलवार की शाम को जब जल संस्थान ने सिविल लाइन क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की तो एक मकान में नलों में पानी के साथ-साथ सांप का छोटा बच्चा निकला। इसकी सूचना जल संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी गई। जल संस्थान के जिम्मेदार लोगों का कहना है कि पाइप लाइन में लीकेज होने की वजह से यह हो सकता है। इस समस्या को प्रमुखता से शीघ्र पता कर दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें