फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जन्माष्टमी पर्व पर शांति व्यवस्था के लिए थाना बार में बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बार। आगामी जन्माष्टमी पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा ने ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों से पर्व को आपसी भाईचारे से मनाने की अपील की। उन्होंने डीजे की ध्वनि मानक के अनुसार रखने को कहा। उन्होंने मंदिरों और शोभायात्रा स्थलों पर साफ-सफाई तथा प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और समस्या होने पर पुलिस को सूचना देने को कहा गया। बैठक में शोभायात्रा के रूट, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर भी चर्चा हुई। थानाध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता सुरक्षा इंतजामों का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष देवी सिंह बुंदेला,राहुल मिश्रा, विजय बहादुर सिंह बुंदेला ,रामकुमार रिछारिया, रामलाल कुशवाहा, गौरव दुबे ,वीर सिंह यादव पूर्व प्रधान सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें