फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा को जांच के लिए लैब भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
दवा को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के एक मेडिकल स्टोर पर एक्सपायरी दवाई बेचने मामले में सोमवार को औषधि निरीक्षक उमेश भारती ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। दवा का सैंपल लेकर लखनऊ में परीक्षण के लिए भेजा गया है। अगली कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों से पत्राचार किया गया है। मोहल्ला रावतयाना नदी किनारे पर स्थिति सिद्धि बाहुबलि मेडिकल स्टोर पर एक व्यक्ति ने एक्सपायरी दवाई देने का आरोप लगाया गया था। इसकी सूचना प्रभारी औषधि निरीक्षक उमेश भारती को मिली। उन्होंने सोमवार को संबंधित मेडिकल स्टोर पर पहुंच कर निरीक्षण किया। मौके पर फार्मासिस्ट नहीं मिला। उन्होंने दवाइयों की जांच की। निरीक्षण में एक्सपायरी दवाई की जगह उसी बैच की दूसरी दवा पाई गई। इसको जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। औषधि निरीक्षक उमेश भारती ने बताया कि मेडीकल स्टोर पर एक्सपायरी दवा देने की सूचना पर निरीक्षण किया गया था। अब अग्रिम कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें