फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज ने मान्यता के लिए भेजा आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नवनिर्मित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) ने सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर मान्यता के लिए आवेदन कर दिया है। अब एनएमसी (नेशनल मेडिकल काउंसलिंग) निरीक्षण की तिथि जारी करेगी। सब ठीक रहा तो जल्द ही मान्यता मिल जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार है, इसमें हाईवे किनारे स्थित अमरपुर में शैक्षिक भवन, प्रशासनिक भवन, छात्र व छात्रा हॉस्टल समेत अन्य भवन निर्माण हो चुका है। वहीं, जिला अस्पताल के पीछे आठ मंजिला इमारत में वार्ड, ओपीडी कक्ष समेत अन्य भवन बनकर तैयार हैं। प्रोफेसरों की भी नियुक्त की जा चुकी है। प्रथम सत्र शुरू करने के लिए 22 प्रोफेसर, 40 सीनियर रेजिडेंट चिकित्सक व 40 सीनियर रेजिडेंट की भर्ती की जा चुकी है। अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अन्य सभी तैयारियों को पूर्ण कर मान्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया है। अब एनएमसी आवेदन की जांच करेगी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में मानकों की जांच के लिए टीम तिथि घोषित करेगी। निर्धारित तिथि में टीम जांच करेगी।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए एनएमसी को आवेदन कर दिया गया है। टीम के निरीक्षण के बाद मान्यता मिल जाएगी। इसके बाद नए सत्र से संचालन शुरू किया जाएगा।
- डॉ. डीनाथ, प्राचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें