फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज को जल्द मिल सकते हैं 10 प्रोफेसर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) को जल्द ही शेष पदों पर आचार्य, सह आचार्य व सहायक आचार्य (प्रोफेसर) मिल जाएंगे। सोमवार को लखनऊ स्थित राममनोहर लोहिया अस्पताल में हुए साक्षात्कार में 15 डॉक्टरों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 10 की नियुक्ति संभावित मानी जा रही है। इससे एनएमसी की मान्यता मिलने के साथ ही सत्र 2024-25 से एमबीबीएस की पढ़ाई और मरीजों का उपचार एक साथ शुरू हो जाएगा।
शासन के निर्देश पर राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में सत्र 2024-25 से एमबीबीएस पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सभी संकाय सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। कई विभागों में आचार्य व सहायक आचार्य नियुक्त हो चुके हैं। महाविद्यालय के लिए 53 आचार्य, सह आचार्य व सहायक आचार्यों की जरूरत है। वर्तमान में मेडिकल काॅलेज में नौ आचार्य, सह आचार्य व सहायक आचार्य तैनात हैं। शेष 44 पदों पर नियुक्ति की जिम्मेदारी मेडिकल कॉलेज प्रशासन को दी गई थी। कॉलेज प्रशासन ने समाचार पत्रों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। 24 डाक्टरों ने आवेदन किया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने आवेदन करने वालों के दस्तावेजों की जांच के बाद 15 को साक्षात्कार के लिए बुलाया। इनका लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल में सोमवार को साक्षात्कार लिया गया। इसमें चयन होने के बाद आचार्य, सह आचार्य व सहायक आचार्यों की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में वर्तमान में नौ आचार्य व सह आचार्य तैनात हैं। सोमवार को 15 आचार्यों का लखनऊ में साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जा रहा है। जल्द ही शेष रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
- डॉ. द्विजेंद्र नाथ, प्राचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें